साक्षी मलिक-रितु फोगाट रेपचेज राउंड में पहुंचीं, कांस्य जीतने का मौका
साक्षी मलिक और रितु फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गईं, लेकिन भारत की इन दोनों महिला पहलवानों के पास अभी कांस्य पदक जीतने का मौका है। दोनों रेपचेज राउंड में पहुंच गईं। वहीं, रितु मलिक ने रेपचेज राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अनुभव की कमी के कारण वे बुल्गारिया की सोफिया रिसतोवा से 9-8 से हार गईं । क्वार्टर फाइनल में हारीं साक्षी और रितु फोगाट फ्रीस्टाइल महिला 62 किग्रा भार वर्ग में साक्षी मालिक को क्वार्टर फाइनल में जापान की युकाको कवाई से 2-16 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, युकाको के फाइनल में पहुंचने से साक्षी को रेपचेज में उतरने का मौका मिला। फ्रीस्टाइल महिला 50 किग्रा भार वर्ग में रितु फोगाट को जापान की युई सुसाकी ने क्वार्टर फाइनल में 11-0 से हराया। हालांकि, सुसाकी के फाइनल में पहुंच जाने के कारण रितु को रेपचेज में उतरने का मौका मिल गया। रेपचेज में वे रोमानिया की एमिलिया एलीना से भिड़ेंगी। पूजा के पास भी कांस्य पदक जीतने का मौका फ्रीस्टाइल महिला 53 किग्रा भार वर्ग में पिंकी प्री क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की...