कुलभूषण जाधव पर आज भारत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रखेगा अपने तर्क
पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले की सुनवाई आज हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में होगी. पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को जासूसी और आंतकवाद के आरोप में मौत की सज़ा सुनायी है. भारत अदालत से पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव की सज़ा माफ़ करने का आदेश देने की गुज़ारिश करेगा. दूसरी ओर हाल ही में पुलवामा में हुए आत्मघाती चरमपंथी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान का दावा है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के अधिकारी हैं. उन्हें साल 2016 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ़्तार किया गया था. कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तानी सैन्य अदालत में मुक़दमा चला और उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई. पाकिस्तानी सरकार लंबे समय से भारत पर बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी समूहों की मदद करने के आरोप लगाती रही है. हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान से कहा था कि कुलभूषण को तब तक मौत की सज़ा न दी जाए जब तक अंततराष्ट्रीय अदालत में दायर भारत की याचिका पर सुनवाई पूरी न कर ली जाए. भारत की याचिका पर सुनवाई 18 फ़रवरी यानी आज से शुरू हो रही है. अं...