अगस्ता मामले में एक और अभियुक्त को लाया जा रहा है दुबई से भारत - पांच बड़ी खबरें
वीवीआईपी हैलीकॉप्टर केस अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन मिशेल के बाद एक और अभियुक्त राजीव सक्सेना को दुबई से भारत लाया जा रहा है. उनके साथ एक और कॉरपोरेट एविएशवन बिचौलिए दीपक तलवार को भी भारत लाया जा रहा है. लंबे वक्त से भारत और दुबई के बीच इनके प्रत्यपर्ण को लेकर बातचीत जारी थी अब दुबई सरकार ने इसमें हामी भर दी है. गुरूवार तक ये खास फ़्लाइट से भारत पहुंच सकते हैं. पिछले महीने क्रिश्चयन मिशेल जेम्स को दुबई से दिल्ली प्रत्यर्पित किया गया था और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया था. मिशेल ने 3,600 करोड़ के वीवीआईपी हैलीकॉप्टर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी. केंद्र की वर्तमान एनडीए सरकार के कार्यकाल का आखिरी संसदीय सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है. यह 13 फ़रवरी तक चलेगा. इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ होगी. अरूण जेटली के अस्वस्थ होने की वजह से वित्त मंत्री का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल अंतरिम बजट पेश करेंगे. सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि चुनावी साल होने के कारण जहां सरकार एक ओ...